हल्द्वानी: खुद को गोली मारने वाले परिवहन कर अधिकारी की नहीं बच पाई जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार राज्य आंदोलनकारी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं एआरटीओ रामनगर में तैनात जसवीर सिंह की जिंदगी नहीं बच पायी। चिकित्सकों की अथक मेहनत की बाद भी शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। बीते मंगलवार को अपने ही आवास में खुद को गोली मारने वाले इस अधिकारी को गंभीर हालत में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार राज्य आंदोलनकारी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं एआरटीओ रामनगर में तैनात जसवीर सिंह की जिंदगी नहीं बच पायी। चिकित्सकों की अथक मेहनत की बाद भी शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। बीते मंगलवार को अपने ही आवास में खुद को गोली मारने वाले इस अधिकारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवहन कर अधिकारी जसवीर सिंह निवासी रामनगर रोड, काशीपुर ने अपने घर पर खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया था उन्हें गंभीर अवस्था में राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह उनका देहांत हो गया।
