लखीमपुर-खीरी: बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की राजापुर रेलवे क्रासिंग के निकट आईटीआई कॉलेज के पीछे एक छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सुशीला वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि परिवार वालों ने आत्महत्या की बात से साफ …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की राजापुर रेलवे क्रासिंग के निकट आईटीआई कॉलेज के पीछे एक छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सुशीला वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि परिवार वालों ने आत्महत्या की बात से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि छात्रा रेलवे पटरी पार कर रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या की वजहों को तलाश रही है।

थाना खीरी के गांव अम्बुआपुर निवासी स्वर्गीय राकेश वर्मा की पुत्री रेनू देवी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह शहर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सुशीला वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज में पढ़ती थी। रोज की तरह वह बुधवार को भी साइकिल से कॉलेज जाने की बात कहकर आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा सुबह करीब 10 बजे के करीब आईटीआई कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन के पास पहुंची और उसने रेल पटरी के किनारे अपनी साइकिल खड़ी कर दी और वहीं पर खड़ी रही।

करीब साढ़े 10 बजे के करीब लखनऊ से मैलानी जा रही ट्रेन के आने पर वह अचानक रेल पटरी पर कूद गई। यह देख आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची राजापुर चौकी पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साइकिल में टंगे स्कूल बैग की तलाशी ली तो उसमें सुशीला वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज का परिचय पत्र मिला। इसके आधार पर छात्रा की पहचान हुई। पुलिस ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन से क्षत विक्षत शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की। इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों ने आत्महत्या की बात से साफ इंकार किया है।

उनका कहना है कि छात्रा हंसी खुशी घर से रोज की तरह बुधवार को भी आई थी। उन्होंने रेल पटरी क्रॉस करते समय हादसा होने की बात कही है। चौकी प्रभारी राजापुर रनवीर यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसकी जानकारी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी: तिकुनियां हिंसा – दोनों मामलों की अलग-अलग दिन होगी सुनवाई

 

संबंधित समाचार