मेरठ: मौत की गुत्थी सुलझाने के लिये मेडिकल कॉलेज में रखा गया मृतक दरोगा का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। एक मृतक दरोगा का दिल मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। यह पहला मौका है जब किसी के दिल को मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए रखा गया है। हालांकि दिवंगत दरोगा का अंतिम संस्कार हो चुका है। अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम भी कर लिया गया था लेकिन मौत की वजह के ठीक …

मेरठ। एक मृतक दरोगा का दिल मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। यह पहला मौका है जब किसी के दिल को मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए रखा गया है। हालांकि दिवंगत दरोगा का अंतिम संस्कार हो चुका है।

अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम भी कर लिया गया था लेकिन मौत की वजह के ठीक से स्पष्ट न हो पाने की वजह से मेडिकल कॉलेज में दिल को सुरक्षित रखा गया है।

बीते दिन रविवार को करीब 49 वर्षीय यूपी पुलिस के दरोगा प्रदीप पुत्र इंद्रपाल को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें रविवार की रात्रि में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। दिवंगत दरोगा मूल रूप से शामली जनपद के रहने वाले थे। जो कि अलीगढ़ जिले के खैर थाने में तैनात थे।

दिवंगत दरोगा प्रदीप का अंतिम संस्कार भी उनके पैतृक गांव शामली के थाना कांधला अंतर्गत ताहरपुर बबीसा में परिजनों द्वारा कर दिया गया है। लेकिन उससे पहले पोस्टमॉर्टम में उनकी मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट न होने की वजह से उनके दिल को सुरक्षित मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।

पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार