अमरोहा : इस सप्ताह तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम के सहारे पड़ेगा रहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। बैंक दो दिन बंद रहेंगे और शनिवार को खुलेंगी, लेकिन फिर रविवार का अवकाश रहेगा। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब तो लोगों को एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। शहर के तो एटीएम भी काफी परेशान करते हैं। कोई बंद रहता है,तो किसी में पैसे नहीं होते। …

अमरोहा, अमृत विचार। बैंक दो दिन बंद रहेंगे और शनिवार को खुलेंगी, लेकिन फिर रविवार का अवकाश रहेगा। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब तो लोगों को एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। शहर के तो एटीएम भी काफी परेशान करते हैं। कोई बंद रहता है,तो किसी में पैसे नहीं होते। जिससे लोगों को जरुरत के हिसाब से पैसे नहीं मिल पाते है। अगर एटीएम ठीक प्रकार से खुलें और उनमें पैसे रहें, तो लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

गुरुवार को डॉ. अंबेडकर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश की वजह से जिले भर की बैंक बंद रहेंगे। शनिवार यानि 16 अप्रैल को बैंक खुलेंगी,लेकिन फिर 17 अप्रैल रविवार का अवकाश रहेगा। जिससे लोगों के सामने पैसों के लेनदेने को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

अधिकांश लोगों ने तो बैंक बंद होने से पहले ही अपनी जरुरत के हिसाब से बैंकों से पैसा निकाल लिया। बुधवार को बैंकों में लेनदेन हुआ। अब शहर की आबादी को एटीएम के सहारे ही रहना पड़ेगा। इसके अलावा दूसरे शहर के लोगों को भी एटीएम से काम चलाना पड़ेगा, लेकिन एटीएम भी ठीक प्रकार से काम नहीं करते हैं।

जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एलडीएम चौधरी उपेंद्र सिंह ने बताया कि 14 व 15 अप्रैल को अंबेडकर व गुड फ्राइडे की छुटटी के चलते बैंक बंद रहेंगी, शनिवार को बैंक खुलेंगी, लेकिन फिर रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 18 अप्रैल को बैंक खुलेंगी।

संबंधित समाचार