उप मुख्यमंत्री का दावा, योगी सरकार के कुशल प्रबंधन से यूपी में कोरोना के मामले खत्म होने के करीब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश में कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि योगी सरकार के कुशल प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना के मामले खत्म होने के करीब हैं। ब्रजेश पाठक ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता में …

लखनऊ। देश में कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि योगी सरकार के कुशल प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना के मामले खत्म होने के करीब हैं। ब्रजेश पाठक ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता में है।

योगी सरकार ने कोरोना का बेहतरीन प्रबंधन किया और इसके लिए प्रदेश को दुनियाभर में वाहवाही मिली। आज सभी 75 जिलों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला हैं। प्रदेश में अबतक 10 करोड़ 94 लाख कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव केस 300 से कम रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 30.5 करोड़ कोरोना के टीके की डोज लगाई जा चुकी है, जो देश में सर्वाधिक है। योगी सरकार के बेहतरीन प्रबंधन का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले खत्म होने के करीब है, जबकि विश्व के कई देश अभी भी इससे जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना गरीब लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण को गति देने के लिए क्लस्टर माडल अपनाया गया।

इसके अलावा ई-संजीवनी पोर्टल बनाया गया, जिसके माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान लोगों को घर बैठे डाक्टरों से परामर्श मिला।आक्सीजन के लिए बहुत बेहतर इंतजाम किए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 559 आक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संचारी रोग के खात्मे के लिए बहुत बेहतर काम कर रही है।

2030 तक मलेरिया से प्रदेश को मुक्त करने की दिशा में काम हो रहा है।संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जा चुका है। इसके तहत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों से समन्वय किया गया है। इसके तहत 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: होटलों में रातें रंगीन करता था दिल-फेंक दरोगा, शादी का झांसा देकर करता था इज्जत से खिलवाड़

संबंधित समाचार