बहराइच: अश्लील गाने गाकर महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड पुलिस और एंटी रोमियो की टीम ने बाजार से एक मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक अश्लील गानों के द्वारा महिलाओं पर फब्तियां कसता था। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर बुधवार को जरवल रोड थाने की पुलिस एंटी रोमियो टीम के साथ रेलवे …

बहराइच। जरवल रोड पुलिस और एंटी रोमियो की टीम ने बाजार से एक मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक अश्लील गानों के द्वारा महिलाओं पर फब्तियां कसता था।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर बुधवार को जरवल रोड थाने की पुलिस एंटी रोमियो टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि स्टेशन के निकट अश्लील गाने और मनचलों की शिकायत मिल रही थी। जिस पर थानाध्यक्ष को कार्यवाई के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित मोबाईल की दुकान के पास बाजार जाने वाली लडकियो और महिलाओ को देखकर युवक ने अश्लील गाने गा कर लोक लज्जा शर्मशार करने वाले कमेंट किया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कमलेश कुमार यादव पुत्र  सियाराम याव निवासी आदमपुर थाना जरवल रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम ने उप निरीक्षक त्रिलोकी नाथ मौर्य, अजीमुद्दीन, शिवांक शुक्ला, महिला कांस्टेबल, पायल पान्डेय, रुची पान्डेय, सौम्या पान्डेय शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:उप मुख्यमंत्री का दावा, योगी सरकार के कुशल प्रबंधन से यूपी में कोरोना के मामले खत्म होने के करीब

संबंधित समाचार