लखनऊ: सेवी ग्रैंड होटल में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विभूतिखंड में सेवी ग्रैंड होटल में आज बुधवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। बेसमेंट से आग की शुरुआत होने के बाद ग्राउंड फ्लोर को अपनी जद में आग ले चुकी है। आग लगने के बाद बगल की इमारत की पार्किंग खाली कराई गई। होटल स्टाफ के मुताबिक …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विभूतिखंड में सेवी ग्रैंड होटल में आज बुधवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। बेसमेंट से आग की शुरुआत होने के बाद ग्राउंड फ्लोर को अपनी जद में आग ले चुकी है। आग लगने के बाद बगल की इमारत की पार्किंग खाली कराई गई।

होटल स्टाफ के मुताबिक बेसमेंट से धुआं उठता देखने के बाद उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई। धुआं अधिक होने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मदद के लिए जुटी है। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाए जाने के बाद ही सटीक नुकसान का आकलन हो पाएगा।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : दिल्ली, उप्र से लेकर उत्तराखंड तक फैला है वाहन कटान गिरोह

संबंधित समाचार