बहराइच में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो को साइड देने के चक्कर में पलटी पिकअप, 25 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में वन बैरियर के पास बुधवार रात को बोलेरो को साइड देने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पिकप पलटने से 25 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर …

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में वन बैरियर के पास बुधवार रात को बोलेरो को साइड देने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पिकप पलटने से 25 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जिले के मोती पुर थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी एक ग्रामीण की रिश्तेदारी नेपाल राष्ट्र के खल्लेपुरवा गांव निवासी ग्रामीण के यहां है।

रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। जिस पर राजापुर कला गांव के सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिकप वाहन से गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रात नौ बजे के आसपास सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर वन बैरियर के निकट सामने से बोलेरो वाहन आ गया। बोलेरो वाहन को साइड देने के चक्कर में पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शराबा सुन आस पास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया।

घायलो में मोतीपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी पूनम, शारदा, सनेही, मुन्नी, नरेश, लल्ला, रीता, मंजू, सुदामा, राम प्रसाद, नन्द रानी, बढंगा, शिव कुमार, पाता देवी, कलावती, बच्ची, रघुराई, कामता प्रसाद, कालीया, शिव कुमारी, बरसाती , बाबूराम , कल्लू समेत लगभग पच्चीस लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। सीएचसी मोतीपुर के वरिष्ठ चिकित्सक अखिलेश यादव ने बताया कि दुर्घटना में घायलो का तत्काल उपचार शुरु कर दिया गया चार घायलो को मेडीकल कालेज बहराइच रिफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि पिकअप के सामने आ रही बोलेरो को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ। सीएचसी मोतीपुर में डा.अखिलेश यादव, डॉ. अरविंद कटियार, राजेश कुमार, राकेश कुमार फार्मेसिस्ट रितेश चंद्र मिश्रा ने सक्रियता दिखाते हुये तत्काल उपचार शुरु किया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजा चंद्रमणि कांत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार