बरेली: 259 युवा सेना में शामिल, हुई पासिंग आउट परेड
बरेली, अमृत विचार। अगर कोई जवान वर्दी पहने दिख जाता है तो देश भक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है। जिस युवा को इस देश सेवा का मौका मिलता है, किसी गौरव से कम नहीं होता है। बुधवार को देश के 259 लाल दस माह के कठिन प्रशिक्षण में तपकर भारतीय सेना में शामिल हो …
बरेली, अमृत विचार। अगर कोई जवान वर्दी पहने दिख जाता है तो देश भक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है। जिस युवा को इस देश सेवा का मौका मिलता है, किसी गौरव से कम नहीं होता है। बुधवार को देश के 259 लाल दस माह के कठिन प्रशिक्षण में तपकर भारतीय सेना में शामिल हो गए।
जाट रेजीमेंट सेंटर में बुधवार को राष्ट्र के गौरव की रक्षा का संकल्प लेकर वीर जवानों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।
जाट रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर आदर्श के बुटेल ने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। ब्रिगेडियर ने सेना में शामिल होने वाले जवानों को जेआरसी की गौरव गाथा से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने जवानों से जेआरसी की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो प्रशिक्षण केंद्र में दिया गया है, उसे हमेशा अमल में लाना है और सैन्य जीवन में इसे शामिल करना है।
11 महीने तक कठिन प्रशिक्षण
पासिंग आउट परेड से पहले ही जवानों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे। अधिकारियों के अनुसार सेना का हिस्सा बनने से पूर्व इन जवानों का प्रशिक्षण शुरू हो गया था। करीब 11 माह तक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद जवान सेना का हिस्सा बने।
ये भी पढ़ें-
