आज का राशिफल। 14 अप्रैल, 2022
मेष आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिंतन-मनन में समय व्यतीत करेंगे। रिटेल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सहयोगियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। मेष आज आपके मन में काफी क्रिएटिव आइडियाज़ आयेंगे। परिजन आपकी अच्छी आदतों से खुश रहेंगे। दिन …
मेष
आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिंतन-मनन में समय व्यतीत करेंगे। रिटेल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सहयोगियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
मेष
आज आपके मन में काफी क्रिएटिव आइडियाज़ आयेंगे। परिजन आपकी अच्छी आदतों से खुश रहेंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी थकाऊ रहेगी। शाम के समय आप कहीं घूमने निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी साख व विश्वसनीयता बढ़ेगी।
मिथुन
आज मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। परिवार के लोग आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे।
कर्क
आज समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पाएंगे और उसे आसानी से दूर भी कर लेंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। दोपहर के बाद आपके रुके हुए कार्य गति पा लेंगे।
सिंह
आज परिजन आपकी आदतों से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। दैनिक दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें। आपके मन में किसी घटना को लेकर डर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
कन्या
आज मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा मजबूत होगा। दूसरों पर सहज विश्वास न करें। अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन को लेकर सतर्क रहें।
तुला
आज अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का सावधानी पूर्वक पालन करें। अपने लक्ष्यों के प्रति उदासीन न रहें। पेट में एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। आय बढ़ने के साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज सही समय पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। संपत्ति को बेचने के प्रयास सफल होंगे। परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी। घर की साज-सज्जा और नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं।
धनु
आज नए व्यापार को लेकर उत्साह में रहेंगे। मांगलिक आयोजनों को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सन्तान को करियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर
आज किडनी की समस्याओं से जूझ रहे रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। अपनी क्षमताओं को पहचाने और उसका सही उपयोग करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा।
कुंभ
आज माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद अवश्य लें। अपनी बातों को लेकर किसी पर भी दबाव न डालें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। आपकी जीवनशैली थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं।
मीन
आज दांपत्य संबंधों में सकारात्मकता का एहसास होगा। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है। परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य आसानी से हो जाएंगे। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है।
