मुरादाबाद : महिला जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। महिला अस्पताल में प्रथम तल पर स्टाफ नर्स चंद्र प्रकाश की ड्यूटी लगी थी। कर्मचारियों ने उसका शव फंदे पर लटकता देख तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व महिला अस्पताल के अधिकारी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। महिला अस्पताल में प्रथम तल पर स्टाफ नर्स चंद्र प्रकाश की ड्यूटी लगी थी। कर्मचारियों ने उसका शव फंदे पर लटकता देख तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व महिला अस्पताल के अधिकारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

मथुरा निवासी चंद्र प्रकाश पिछले तीन साल से महिला जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को उनकी नाइट ड्यूटी लगी थी। देर रात साथी नर्स खाना खाने के लिए चली गई। इस दौरान चंद्र प्रकाश ने पंखे से फांसी लगा ली। साथ में ड्यूटी कर रही महिला स्वास्थ्य कर्मी खाना खाकर लौटीं तो चंद्रप्रकाश का शव पंखे से लटका देख सन्न रह गईं। उन्होंने शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

चंद्रप्रकाश के ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर जान देने से पूरा अस्पताल परिवार मर्माहत है। उनकी जानकारी के अनुसार वह बुधवार की रात नाइट ड्यूटी पर आया तो सहकर्मियों से सामान्य तरीके से बातचीत करता रहा। लेकिन अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया यह हतप्रभ करने वाला है। उसकी पत्नी भी रामपुर में एएनएम है। नाइट ड्यूटी की शिफ्ट उसके कहने पर ही लगी थी। पुलिस जांच कर रही है। लेकिन विभागीय स्तर पर भी वार्ड की सिस्टर इन चार्ज से स्पष्टीकरण और जवाब मांगा है। इसके आधार पर ही कुछ कह सकते हैं। परिवार के आरोपों की भी जांच अपने स्तर से कराएंगे। -डॉ. सुनीता पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला अस्पताल

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : थाने में नहीं हुई सुनवाई तो बनाया ट्विटर अकाउंट, खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताकर मुख्यमंत्री से की शिकायत

https://www.youtube.com/watch?v=MQhYaOOMzNY

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन