यूपी में एक बार फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, गाजियाबाद-नोएडा में बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। पिछले तीन दिनों में प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 12 अप्रैल को 35 नए केस देखने को मिले थे, जो बुधवार 13 अप्रैल को बढ़कर 55 तक पहुंच गए। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है। …

गौतम बुद्ध नगर। पिछले तीन दिनों में प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 12 अप्रैल को 35 नए केस देखने को मिले थे, जो बुधवार 13 अप्रैल को बढ़कर 55 तक पहुंच गए। इसके साथ ही प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है।

यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में जानकारी दी गई कि प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 307 तक पहुंच गई हैं।

इनमें से 293 कोरोना के मरीज होम क्वारंटीन हैं जबकि बाकियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ यूपी में अब तक कुल 30 करोड़ 61 लाख वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 24 हजार 673 सैंपल की जांच हुई है।

बुधवार को अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा 12 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 5 स्कूली छात्र और 2 बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या जो घटकर 14 तक पहुंच गई थी, अब बढ़कर एक बार फिर से 35 हो गई है।

पढ़ें- कन्नौज: शार्ट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, 16 लाख का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार