सीतापुर: महंत बजरंग मुनि की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने चलाईं लाठियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर।  बुधवार देर रात महंत बजरंग मुनि की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने महंत के समर्थकों पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले महंत बजरंग मुनि को गिरफ्तार कर किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद महंत बजरंग मुनि को स्थानीय अदालत ने …

सीतापुर।  बुधवार देर रात महंत बजरंग मुनि की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने महंत के समर्थकों पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले महंत बजरंग मुनि को गिरफ्तार कर किया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद महंत बजरंग मुनि को स्थानीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सीतापुर में पुलिस ने महंत बजरंग मुनि दास को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था।

महंत ने कुछ दिनों पहले मुस्लिम महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महिलाओं को रेप की धमकी दे रहे महंत बजरंग मुनि का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन भी हुआ था।

पढ़ें- जेल में दोहरी उम्रकैद भोग रहे बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

संबंधित समाचार