हरदोई: शहीदों की शहादत को सलाम, फोर्टस्टीकेन जहाज़ में हुए हादसे को किया याद
हरदोई। 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन जहाज़ में हुए हादसे में 66 जवानों ने जान की बाज़ी लगाते हुए शहादत पाई थी। हर साल की तरह इस साल भी 14 अप्रैल को उन्ही जांबाज़ जवानों की शहादत को याद करते हुए अग्नि शमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। शहर के बगल में …
हरदोई। 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन जहाज़ में हुए हादसे में 66 जवानों ने जान की बाज़ी लगाते हुए शहादत पाई थी। हर साल की तरह इस साल भी 14 अप्रैल को उन्ही जांबाज़ जवानों की शहादत को याद करते हुए अग्नि शमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया।
शहर के बगल में सीतापुर रोड पर अग्नि शमन स्टेशन पर गुरुवार को अग्नि शमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। मुंबई बंदरगाह पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले 66 जांबाज़ जवानों को याद किया गया। इसी दिन से एक सप्ताह तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान अग्नि शमन स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में 66 शहीदों को याद करते हुए कहा गया है।
ऐसे ही सच्चे देशभक्त हमेशा-हमेशा याद किए जाते रहेंगे। इस दौरान शहर में परेड निकाली गई। इस तरह के जानलेवा हादसों से कैसे बचें और दूसरों को कैसे बचाएं,इसका सबक सिखाया गया। ‘अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं’ की थीम पर लोगों को जागरूक किया गया।
यह भी पढ़ें-बलिया: दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाई उम्र कैद और 51 हजार रुपये के जुर्माने की सजा
