लखनऊ: मैरिज हॉल के बाहर कार सवार ने लोगों को रौंदा, आठ घायल, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कार सवार युवक ने तीन लोगों को राजधानी में रौंद दिया। इस हादसे में 27 साल के सूरज यादव की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हैं। घटना मैरिज हॉल के पास की है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित मैरेज हॉल …

लखनऊ। कार सवार युवक ने तीन लोगों को राजधानी में रौंद दिया। इस हादसे में 27 साल के सूरज यादव की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हैं। घटना मैरिज हॉल के पास की है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित मैरेज हॉल के बाहर कई लोग खड़े थे। इसी दौरान दो गुटों में पार्किंग को लेकर आपसी विवाद हो गया। मौके पर कुछ और लोग आ गए और उन्होंने विवाद को सुलझाने की कोशिश की।

इसी दौरान एक शख्स ने मौके पर खड़े लोगों को रौंद दिया। सीसीटीवी से ऐसा लगता है कि उसने जानबूझकर लोगों को कुचला है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी चालक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

पढ़ें- अयोध्या पुलिस लाइन में हुआ अग्निशमन स्मृति सेवा दिवस का आयोजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज