रामपुर : धूमधाम से मना बैसाखी पर्व, रागी जत्थों ने की संगत निहाल
रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में सिख समुदाय ने बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में अखंड पाठ का समापन सबद कीर्तन के साथ हुआ। यहां दीवान सजाया गया, साथ दी देर रात तक संगत की मौजूदगी में कार्यक्रम चले। इस दौरान गणमान्य लोगों का सरोपा भेंट करके किया अभिनंदन किया गया। गुरुद्वारे …
रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में सिख समुदाय ने बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में अखंड पाठ का समापन सबद कीर्तन के साथ हुआ। यहां दीवान सजाया गया, साथ दी देर रात तक संगत की मौजूदगी में कार्यक्रम चले। इस दौरान गणमान्य लोगों का सरोपा भेंट करके किया अभिनंदन किया गया। गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर बरता गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद छका।
सिख समुदाय बैसाखी को नए साल के रुप में मनाता है। इस दिन तक फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई होती है, उसकी खुशी में भी यह त्योहार मनाया जाता है। इसका एक बड़ा धार्मिक महत्व भी है। सिखों के 10वें गुरु गोविन्द सिंह जी ने बैसाखी के अवसर पर 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ बनाया था, इसलिए भी सिख समुदाय के लिए बैसाखी का विशेष महत्व है। बैसाखी पर्व के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चल रहे अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। इस दौरान बाहर से आए रागी जत्था द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया।
नानकसर वाले जत्था बाबा जगतार सिंह ने कहा कि बिना अमृत पान किए सिख अधूरा है। हर सिख का फर्ज बनता है वह अमृत पान करें। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। दरबार साहिब से आए दलवीर सिंह ने अपने वचन कहे। कार्यक्रम में सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। बाहर से आए गणमान्य लोगों को सरोपा भेंट किया।
इस मौके पर राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, एएसपी डा. संसार सिंह, भाजपा नेता आकाश सक्सेना, सूर्य प्रकाश पाल, धनंजय पाठक, तारिक अब्दुल्ला, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, संदीप सोनी, गुरुद्वारा प्रधान सरदार दर्शन सिंह खुराना, सरदार गुरजीत सिंह आहूजा,सरदार उपिंदर सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, सतनाम सिंह मट्टू आदि लोगों को सिरोपा भेंट किया।
खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा एक बजे से गुरु का अटूट लंगर चला जो देर शाम तक चलता रहा। रात का दीवान 11 बजे तक चला। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह, सचिव सरदार मनमीत सिंह, जसपाल सिंह, अमरजोत सिंह, हरदेव सिंह, दविंदर सिंह, सेवा सिंह, गुलशन अरोड़ा, सुरजीत, मोनू सिंह, बलविंदर कौर, सोनिया, रणजीत कौर, चरणमासी आदि मौजूद रहे, अरदास ग्रंथि सुरजीत सिंह ने की।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: गेहूं के खेत में आग लगने से 20 बीघा फसल जलकर राख
