खटीमा में बिना कागजात के दौड़ रहे आठ टुकटुक सीज
खटीमा, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में बाजार पुलिस चौकी द्वारा टुकटुक के आरसी व चेसिस नंबर की जांच से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बिना कागजात के दौड़ रहे कई टुकटुक सीज कर चुकी है। बाजार चौकी इंचार्ज ने बताया कि बिना कागजात व चेसिस नंबर मिले टुक-टुक के चोरी के होने की संभावना है। …
खटीमा, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में बाजार पुलिस चौकी द्वारा टुकटुक के आरसी व चेसिस नंबर की जांच से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बिना कागजात के दौड़ रहे कई टुकटुक सीज कर चुकी है।
बाजार चौकी इंचार्ज ने बताया कि बिना कागजात व चेसिस नंबर मिले टुक-टुक के चोरी के होने की संभावना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। चार दिन में ही बिना आरसी के दौड़ रहे आठ टुकटुक सीज किये जा चुके हैं।
बता दें कि बीते कुछ समय से खासी तादात में टुकटुक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह के अनुसार नगर में यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें टुकटुक वाहनों के आरसी, चेसिस आदि की भी जांच की जा रही है। 10 अप्रैल को जांच में 2 टुक-टुक बिना कागजात व 12 अप्रैल को 5 टुक टुक बिना कागजात के मिले। जबकि 13 अप्रैल को भी एक टुकटुक बिना कागजात मिला।
