काशीपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
काशीपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने कुंडेश्वरी चौकी का घेराव किया। मृतक के भाई की तहरीर …
काशीपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने कुंडेश्वरी चौकी का घेराव किया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जगतपुर राज कॉलोनी निवासी जत्तर सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार की शाम करीब छह बजे उसका भाई वेदराम बाइक से घर आ रहा था। तभी शिवनगर रोड मोड़ पर तेज रफ्तार में जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली जिसका साइड ढाला खुला था। ये ढाला वेदराम के सिर पर लग गया। इससे वेदराम रोड पर गिर गया। सिर पर ज्यादा चोट लगने के कारण खून अधिक बह गया। इससे उसके भाई वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई जत्तर ने बताया कि दो महीने पहले वेदराम की शादी हुई थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अनिल मौके से फरार हो गया। बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली शिवनगर निवासी प्रमोद की है। वेदराम बाइक रिपेयरिंग करने का काम करता था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
