बरेली: 400 घरों में मीटर निकले खराब, बदलना शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट के बाद सामान्य मीटर में भी खराबी की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची है। जिले में करीब 400 मीटरों में खराबी पाई गई है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द खराब मीटर बदलवाकर उपभोक्ताओं के घरों पर नए मीटर लगवाए जाएं। …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट के बाद सामान्य मीटर में भी खराबी की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची है। जिले में करीब 400 मीटरों में खराबी पाई गई है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द खराब मीटर बदलवाकर उपभोक्ताओं के घरों पर नए मीटर लगवाए जाएं। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।

अब सामान्य मीटर भी उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बनने लगे है। दो साल पहले जिले में लगे हजारों स्मार्ट मीटर में खराबी होने के बाद बिजली गुल हो गई थी। जिसके बाद शासन की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं अब सामने आया है कि बड़ी संख्या में घरों में लगे मीटरों में खराबी है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को मुख्य अभियंता संजय जैन ने जिले के अधिकारियों के साथ वार्ता करने के बाद जल्द सभी घरों से खराब मीटर बदलने के लिए कहा है। एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा ने बताया कि मुख्य अभियंता से निर्देश मिलने के बाद खराब मीटरों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: फर्जी अल्ट्रासाउंड सील करने की नहीं भेजी रिपोर्ट, एआरओ को नोटिस

संबंधित समाचार