गौतम बुद्ध नगर: दसवीं क्लास की बच्ची ने दिखाई समझदारी, इनाम की बनी हकदार
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में 14 साल की बच्ची रात 1 बजे सड़क पर 2 साल के बच्चे को घूमता देखती है। उसे समझ नहीं आता, आखिर यह बच्चा आया कहां से? लेकिन, उसके मन में बच्चे को लेकर एक अलग भावना आई। कहीं चोट न लग जाए, कहीं किसी गलत हाथ में न पड़ …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में 14 साल की बच्ची रात 1 बजे सड़क पर 2 साल के बच्चे को घूमता देखती है। उसे समझ नहीं आता, आखिर यह बच्चा आया कहां से? लेकिन, उसके मन में बच्चे को लेकर एक अलग भावना आई। कहीं चोट न लग जाए, कहीं किसी गलत हाथ में न पड़ जाए।
माता-पिता ने किया पुलिस से किया संपर्क
बच्चे के लापता होने के बाद माता-पिता काफी परेशान थे। हर जगह ढूंढ़ा, जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने बुधवार रात करीब 9.30 बजे सेक्टर 24 पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को रिपोर्ट की कि उनका दो साल का बेटा लापता है। नोएडा पुलिस की ओर से इसके बाद दो टीमों का गठन किया गया।
नोएडा 2 ACP रजनीश वर्मा की देखरेख में तलाशी अभियान शुरू किया गया। एक टीम ने इलाके की CCTV को खंगालना शुरू किया। दूसरी टीम सड़कों पर बच्चे की तलाश में निकली। स्थानीय लोगों और राहगीरों से पुलिस ने बच्चे के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।
शिकायत दर्ज होने के बाद दो साल के बच्चे को खोजने निकली पुलिस के सामने समस्या बड़ी थी। CCTV खंगाला तो एक बच्ची को गोद में बच्चा लिए घूमते देखा। इलाके में जाकर लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने कहा कि दिन में कशिश लोगों से एक छोटे बच्चे के बारे में पूछ रही थी। कशिश के घर का पता भी बताया।
पुलिस उसके घर गिझौर गांव पहुंची। वहां देखा, अपने कमरे में कशिश बच्चे को थपकी देकर सुलाने का प्रयास कर रही थी। बच्चे के प्रति उसके प्रेम को देख कर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस कर्मियों ने बच्ची के साहस और सूझबूझ की प्रशंसा की। रिक्शा चालक की इस दसवी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के लिए पुलिस ने विशेष पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, बच्चे को खोजने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया गया है।
सड़क पर टहलता दिखा बच्चा
जानकारी देते हुए ACP रजनीश वर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज से पता चला कि रात करीब एक बजे हमारी टीम को CCTV फुटेज में बच्चा दिखा। लड़का अकेले सड़क पर घूम रहा था। एक टीम को इस इलाके में भेजा गया, लेकिन वहां बच्चा नहीं मिला। पुलिस कर्मियों ने आसपास पता लगाया।
झुग्गी-झोपड़ी तक पहुंचे। वहां कशिश के बारे में जानकारी मिली। वहां उन्होंने कशिश को बच्चे को सुलाने की कोशिश करते पाया। एक अन्य CCTV क्लिप में देखा गया कि बच्ची लोगों से पूछ रही है कि वे बच्चे को जानते हैं? कोई जवाब नहीं मिलने पर वह बच्चे को घर ले गई।
यह भी पढ़ें-गौतमबुद्धनगर: महिला शौचालय में आपत्तिजनक हालत में दिखे युवक व युवती, पुलिस ने टोका तो लड़ने लगे
