अयोध्या: मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी हड़पने वालों पर होगी कार्रवाई
अयोध्या। जिले में मनरेगा जाॅब कार्ड धारकों को होने वाले पारिश्रामिक भुगतान में और बिना काम कराए जाॅब कार्ड धारकों से सरकारी धन की बंदर-बांट करने वाले ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव अब जिला प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने इसे लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। बताया …
अयोध्या। जिले में मनरेगा जाॅब कार्ड धारकों को होने वाले पारिश्रामिक भुगतान में और बिना काम कराए जाॅब कार्ड धारकों से सरकारी धन की बंदर-बांट करने वाले ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव अब जिला प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने इसे लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। बताया इस प्रकार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं कि कुछ लोगों द्वारा मनेरगा जाॅब कार्ड धारकों को उनके काम के बदले किए जाने वाले पारिश्रामिक भुगतान में जबरन हिस्सेदारी ली जा रही है।
यही नहीं फर्जी जाॅब कार्ड यानी ऐसे लोग जो मनरेगा में काम नहीं करते हैं लेकिन उनका जाॅब कार्ड बना हुआ है और उनके नाम का मस्टर रोल जारी किया जाता है। बताया गया भुगतान के समय ऐसे लोगों से प्रधान व सचिव द्वारा अंगूठा लगवाकर या साइन कराकर भुगतान की कुछ राशि देकर बाकी राशि हड़प ली जाती है।
ऐसे सभी जॉब कार्डों का सत्यापन होगा और बिना काम किए ही जाॅब कार्ड धारक को भुगतान करने वाले या वास्तव में काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों से अवैध वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को जांच के लिए निर्देश दिया गया है।अब प्रशासन गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: शराब न मिलने पर गुस्साए शराबियों ने ठेके में लगाई आग, पुलिस ने हिरासत में लिया
