बरेली: जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में किशोर लड़ते रहे… महिलाएं बोलीं- ‘मार बेटा मार’, फिर खुद भी भिड़ीं, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमे दो किशोर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के पीछे खड़ी महिलाएं उन्हें बचाने की जगह यह कहती दिखाई दे रही है कि ‘मार बेटा मार’। दोनों की लड़ाई देख आस-पास के लोगों ने उन्हें आकर बचाया। मगर उन्हें …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमे दो किशोर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के पीछे खड़ी महिलाएं उन्हें बचाने की जगह यह कहती दिखाई दे रही है कि ‘मार बेटा मार’। दोनों की लड़ाई देख आस-पास के लोगों ने उन्हें आकर बचाया। मगर उन्हें बचाते-बचाते महिलाएं खुद भी आपस में भिड़ गईं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया का है यह वीडियो
दरअसल, यह वीडियो कहीं और का नहीं बल्कि बरेली जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया का है। जहां किसी बात को लेकर दो किशोर आपस में लड़ रहे थे। साथ ही गाली-गलौच भी कर रहे थे। दोनों की मारपीट धीरे-धीरे बढ़ती गई। इसी बीच जब कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तब भी वह आपस में बच नहीं रहे थे। दोनों की लड़ाई बचाते-बचाते वहां खड़ी दोनों महिलाएं भी आपस में भिड़ गईं। एक दूसरे के बाल खींचकर दोनों में मारपीट होने लगी। भीड़ ने किसी तरह से सभी की लड़ाई शांत कराई। इस बीच किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

 

ये भी पढ़ें- बरेली: सब्जी और फल लेकर जा रहे टेंपो का टायर फटा, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

संबंधित समाचार