आगरा: विश्व धरोहर दिवस के दिन पर्यटक फ्री में कर सकेंगे ताज का दीदार
आगरा। प्रेम की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार पर्यटक विश्व धरोहर दिवस के दिन फ्री में कर सकेंगे। विश्व धरोहर दिवस यानी की 18 अप्रैल के दिन ताज व्यू प्वाइंट से पर्यटकों को ताजमहल दिखाया जायेगा। ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल का दीदार करने में अलग ही खूबसूरती का अनुभव होता है। दरअसल,ताजमहल …
आगरा। प्रेम की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार पर्यटक विश्व धरोहर दिवस के दिन फ्री में कर सकेंगे। विश्व धरोहर दिवस यानी की 18 अप्रैल के दिन ताज व्यू प्वाइंट से पर्यटकों को ताजमहल दिखाया जायेगा। ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल का दीदार करने में अलग ही खूबसूरती का अनुभव होता है।
दरअसल,ताजमहल को देखने के लिए रोजाना हजारों पर्यटक आगरा पहुंचते हैँ, प्रेम की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को देखने के लिए देश से ही नहीं विदेश भी भारी तादात में पर्यटक पहुंचते हैं,ऐसे में पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। विश्व ध्ररोहर के दिन ताजमहल को देखने के लिए पर्यटकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
बताया जा रहा है कि विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल को पूरी दुनिया मे मनाया जाता है,इस दिवस को मनाने की वजह विश्व की पुरानी इमारतों अथवा धरोहरों को सुरक्षित रखना तथा उनका प्रचार प्रसार करना है।
अप्रैल महिने में एडीए ने ताज व्यू प्वाइंट को चार दिनों के लिए फ्री रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शुल्क दरों में भी कुछ राहत देने की बात सामने आयी है।
यह भी पढ़ें : आगरा: अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए 10 हजार वर्ग मीटर पर हो रहा था निर्माण
