बहराइच: महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गैंगरेप करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जरवल रोड थानाध्यक्ष को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक महिला के साथ गैंगरेप …

बहराइच। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गैंगरेप करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जरवल रोड थानाध्यक्ष को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ था।

जिसमें नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे। उप निरीक्षक शिवनाथ गुप्ता, कृष्णमोहन चौरसिया, होमगार्ड श्रीधर बाजपेई की टीम ने निरंजन बेटा छोटेलाल निवासी अग्रवाल मोहल्ला लोनियन डीहा जरवल कस्वा व छंग्गालाल बेटा मनोहर को शुक्रवार मासूकनगर से अग्रवाल मोहल्ला को जाने वाली रोड से सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-अलीगढ़: ऑटो में महिला के साथ हुआ गैंगरेप, सड़क किनारे पीड़िता को फेंककर आरोपी फरार

संबंधित समाचार