खटीमा: संक्रमण रोकने को अलर्ट मोड पर आया स्वास्थ्य विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। दिल्ली आदि महानगरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सीमांत क्षेत्र में अलर्ट मोड पर आ गया है। कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल में 50 बेड के कोविड सेंटर व 11 बेड के आईसीयू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हालांकि …

खटीमा, अमृत विचार। दिल्ली आदि महानगरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सीमांत क्षेत्र में अलर्ट मोड पर आ गया है। कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल में 50 बेड के कोविड सेंटर व 11 बेड के आईसीयू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हालांकि अभी 4 मार्च के बाद से क्षेत्र में कोई संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है।

बता दें कि कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सीमांत क्षेत्र हाट स्पॉट रहा। अनेक लोगों की कोरोना ने जान ली थी। इसमें दिल्ली आदि महानगरों से आने वाले लोग खटीमा होकर नेपाल व पहाड़ को जाते हैं। इधर, अब दिल्ली समेत अनेक हिस्सों में कोरोना के मामले बढ़ने पर विभाग अलर्ट नजर मोड पर आ गया है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी ने बताया कि महानगरों में कोरोना के मामले बढ़ने पर अब सतर्कता बरती जा रही है।

अस्पताल में कोविड वार्ड, आक्सीजन, आईसीयू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बताया कि 4 मार्च से कोरोना का क्षेत्र में कोई मामला सामने नहीं आया है। ताजा 13 अप्रैल के 42 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही टीकाकरण से वंचित लोगों ने से टीका लगाने की अपील की है। बहरहाल, सीमांत क्षेत्र में कोरोना संक्रमण पर अंकुश को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

संबंधित समाचार