फतेहपुर : बाइक चोरी के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
फतेहपुर । जहानाबाद पुलिस ने कस्बा स्थित पावर हाउस के पास से भ्रमण के दौरान मुखविर की सूचना पर चार अभियुक्तों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह व उपनिरीक्षक रीतेश राय ने बताया कि आज भ्रमण के दौरान मुखविर से मिली सूचना के …
फतेहपुर । जहानाबाद पुलिस ने कस्बा स्थित पावर हाउस के पास से भ्रमण के दौरान मुखविर की सूचना पर चार अभियुक्तों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह व उपनिरीक्षक रीतेश राय ने बताया कि आज भ्रमण के दौरान मुखविर से मिली सूचना के आधार पर बिजली पावर हाउस के पास पार्थ उत्तम 20 वर्ष पुत्र राम राज उत्तम निवासी जाफरपुर सिठर्रा,निशांत उत्तम 19वर्ष पुत्र शशिकांत उत्तम निवासी नोनारा,अर्पित उत्तम 19 वर्ष पुत्र श्रीकांत उत्तम निवासी जाफरपुर सिठर्रा,अंशु 21 वर्ष पुत्र भगवान दीन निवासी कलाना के पास से 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह, उपनिरीक्षक रीतेश राय कांस्टेबल बृजेश वर्मा,आशीष यादव,वेद प्रकाश तोमर,शिव प्रताप सिंह व वीरू सिंह आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
