आज का राशिफल। 16 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज परोपकार के कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। किसी पुरानी पॉलिसी से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नया काम मिल सकता है। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें। वृष आज भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए नई रेसिपीज़ का आनन्द ले सकते हैं। प्रेम संबंधों …

मेष

आज परोपकार के कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। किसी पुरानी पॉलिसी से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नया काम मिल सकता है। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें।

वृष

आज भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए नई रेसिपीज़ का आनन्द ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ खिटपिट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकता है। बच्चों की जिद्द के आगे झुकना पड़ेगा।

मिथुन

आज जीवनसाथी के साथ मैत्री भाव रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कुछ आकस्मिक कार्यों को करना पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।

कर्क

आज नई जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। व्यापार में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी परिजन को लेकर मन परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने शौकों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह

आज लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। आप नई तकनीक सीखने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। हार्डवेयर और नेटवर्किंग से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। तले हुए भोजन का सेवन न करें।

कन्या

आज व्यवसाय को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। खुदरा व्यापार में आय बढ़ने की संभावना बन रही है। नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। विरोधियों को कमजोर समझने की गलती न करें।

तुला

आज पारिवारिक व्यवसाय में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन अपने प्रयत्नों से उसे दूर करने में कुछ सफल रहेंगे। किन्तु ऐसे काम बिल्कुल न करें जो आपको बार-बार नुकसान देते हों। घर के लिए जरूरी सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत परेशानी का कारण बनेगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। घर में पूजन कार्यक्रम आदि हो सकते हैं। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे।

धनु

आज कार्यक्षेत्र की उलझनें समाप्त होंगी। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल सकता है। बड़े-बुजुर्गों की आज्ञा का पालन करें।

मकर

आज जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेगा। मन में नई चीजों को जानने की लालसा बढ़ेगी। कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। फिर भी मन कुछ असन्तुष्ट रहेगा। प्रेम संबंधों में अविश्वास का भाव पनप सकता है।

कुंभ

आज आपको मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ सकता। आपको लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। हर काम को लेकर सावधान रहें। बनते हुए कार्य अचानक बिगड़ सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

मीन

आज विदेशों से जॉब के आफर मिल सकते हैं। सरकारी कार्य उलझनों के बाद अन्ततः बन जायेंगे। समय का सार्थक उपयोग करें। मोटापे से पीड़ित लोगों को परेशानी होगी। पारिवारिक कलह उभर कर सामने आ सकते हैं। मन कुछ अशान्त रहेगा।