बिहार उपचुनाव: बोचहां में राजद प्रत्याशी 11,620 मतों से आगे
मुजफ्फरपुर/बिहार। बिहार विधानसभा की बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती दौर की मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी से 11,620 मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह …
मुजफ्फरपुर/बिहार। बिहार विधानसभा की बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती दौर की मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी से 11,620 मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ दौर की मतगणना पूरी होने के बाद पासवान को कुल 26,623 मत मिले हैं, जबकि कुमारी के पक्ष में 15,003 वोट पड़े हैं।
वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 13,512 मत हासिल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मुफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहां सीट पर मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी। बोचहां से विधायक चुने गए मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। 2020 में पासवान ने बॉलीवुड में सेट डिजाइनिंग के बाद राजनीति में आए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर बोचहां से चुनाव जीता था। इस सीट पर कुल 2,90,544 मतदाता हैं, जिनमें से 59.20 प्रतिशत ने 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे
