मेरठ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पशु तस्कर पूर्व सभासद अकबर बंजारा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। असम राज्य में दो बड़े सिंडिकेट पशु तस्करी का कार्य करते हैं। जिनमें एक रवि रेड्डी और दूसरा मेरठ का अकबर डील करता है। पशुओं को पहुंचाने के लिए राज्यों की सीमा पार कराने का काम असम का जियाउल हक खान करता है। मेरठ के अकबर की बात करें तो वो अपने दो भाइयों …

मेरठ। असम राज्य में दो बड़े सिंडिकेट पशु तस्करी का कार्य करते हैं। जिनमें एक रवि रेड्डी और दूसरा मेरठ का अकबर डील करता है। पशुओं को पहुंचाने के लिए राज्यों की सीमा पार कराने का काम असम का जियाउल हक खान करता है।

मेरठ के अकबर की बात करें तो वो अपने दो भाइयों के साथ पशु तस्करी का करता था। पशु तस्करी का जाल यूपी के साथ-साथ असम, मेघालय, वेस्ट बंगाल, मिजोरम तक फैला लिया था। ये लोग बांग्लादेश तक बंद बॉडी के ट्रक (कंटेनर) से गोवंश पहुंचाते थे।

इस गिरोह को मेरठ की एसओजी और फलावदा पुलिस ने पकड़ा। जांच में पता चला है कि अकबर बंजारा और उसके परिवार के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। यूपी से वेस्ट बंगाल तक चोरी और खरीदे गोवंश पहुंचाते हैं।

पुलिस ने 14 अप्रैल को फलावदा में रहने वाले पूर्व सभासद अकबर बंजारा और उसके दो भाइयों को दबोच लिया है।

पढ़ें-मेरठ: 51 साल की महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, अस्पताल में खुशी का माहौल

संबंधित समाचार