KGF Chapter 2 ने तोड़े सभी फिल्मों के रिकॉर्ड,जानें फिल्म का Worldwide Collection

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म ‘KGF Chapter 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर गजब की रफ्तार पकड़ी ली है। ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली यश की KGF Chapter 2 ने दूसरे दिन भी छप्‍पर फाड़ कमाई की है। गुरुवार, 14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने जहां ओपनिंड डे पर देशभर में 134.5 करोड़ रुपये की …

मुंबई। फिल्म ‘KGF Chapter 2’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर गजब की रफ्तार पकड़ी ली है। ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली यश की KGF Chapter 2 ने दूसरे दिन भी छप्‍पर फाड़ कमाई की है।

गुरुवार, 14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने जहां ओपनिंड डे पर देशभर में 134.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस और 112.95 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था, वहीं दूसरे दिन भी फिल्‍म ने करीब 100 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। शुक्रवार को फिल्‍म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से 45 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्‍म ने कर्नाटक में एक बार फिर 19-20 करोड़ रुपये का बिजनस किया है

आपको बतादें कि पहले दिन हिंदी वर्जन से 53.95 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। फिल्‍म के बिजनस में हिंदी वर्जन में हल्‍की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा इसलिए भी है कि ओपनिंग डे पर गुरुवार को कई जगह मॉर्निंग शोज भी थे, जो शुक्रवार को नहीं थे। प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों में जबरदस्‍त क्रेज है।

KGF Chapter 2 की कमाई में दिल्‍ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में फिल्‍म ने दूसरे दिन भी बंपर कमाई की है। ऐक्‍टर यश को लेकर भी दर्शकों में क्रेज बढ़ रहा है। फिल्‍म देशभर में 4000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। हिंदी वर्जन से फिल्‍म ने दो दिनों में 98 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण फिल्‍म की कमाई बढ़ने की पूरी उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर छाई KGF: Chapter 2, पहले ही दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

संबंधित समाचार