Ukraine war: ‘यूक्रेन में परिवहन ढांचा नष्ट होने से मानवीय सहायता पहुंचाने में कठिनाई’
लंदन। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में रूसी कार्रवाई में परिवहन ढांचे के क्षतिग्रस्त हो जाने से रूस के कब्जे वाले इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय ने ट्वीट किया,”यूक्रेन के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। …
लंदन। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में रूसी कार्रवाई में परिवहन ढांचे के क्षतिग्रस्त हो जाने से रूस के कब्जे वाले इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय ने ट्वीट किया,”यूक्रेन के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों को काफी नुकसान हुआ है।
रूसी सैनिकों ने पुलों को क्षतिग्रस्त कर दिया है और बारूदी सुरंग बिछा दिया है।” मंत्रालय ने कहा कि चेर्नीहीव सहित उसके आसपास के नदी पर बने केवल पुल को छोड़कर सभी को नष्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई शुरू हुए 50 दिन से अधिक हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War : रूसी युद्धपोत के क्षतिग्रस्त होकर डूबने से भड़का रूस, कीव पर हमले तेज करने की दी धमकी
