रुद्रपुर: महिला को दी जबरन उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर घर जा रही महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। साथ ही महिला को जबरन उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की …

रुद्रपुर,अमृत विचार। कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर घर जा रही महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। साथ ही महिला को जबरन उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले पांच माह से सिडकुल में स्थित एक कंपनी में कार्य कर रही है। सात अप्रैल को वह रात 10 बजे ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर जा रही थी। तभी छत्तरपुर मोड़ पर रास्ते में बिन्दुखेड़ा निवासी राहुल और उसका एक साथी खड़े थे। जिन्होंनें उसका रास्ता रोक लिया और उससे अश्लील बातें करने लगे। महिला के अनुसार आरोपियों ने उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे।

संबंधित समाचार