पीलीभीत: ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स की अज्ञात वाहन से टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शादी की दावत में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

पीलीभीत, अमृत विचार। शादी की दावत में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। काफी पड़ताल के बाद भी हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के फुलहर गांव के निवासी वेदप्रकाश (24) पुत्र सेवाराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार को गांव के ही विजय कुमार की शादी थी। बारात गजरौला थाना क्षेत्र के गुर्ज गौटिया गांव में गई थी। इसमें शामिल होने के लिए आठ रात बजे के बाद बाइक से रवाना हुए। उनके साथ गांव का ही कमल कुमार और खरौंसा गांव निवासी उमाशंकर भी था।

तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शादी में जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर तीनों को लहूलुहान हालत में पड़ा देख राहगीर जमा हो गए। कुछ परिचित भी उधर से गुजर रहे थे, जिन्होंने पहचान कर परिवार वालों को सूचित किया।

इस पर परिवार वाले ग्रामीणों संग मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। वहां वेदप्रकाश की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद कमल को बरेली, जबकि उमाशंकर को गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार सुबह जिला अस्पताल से मेमो के जरिए सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से हादसे की जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार