रुद्रपुर: डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में सांप निकलने से मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में शनिवार को सांप निकलने से खलबली मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने आकर सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर पीएन तिवारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर प्रयोगशाला में कार्य करने …

रुद्रपुर,अमृत विचार। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में शनिवार को सांप निकलने से खलबली मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने आकर सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

डिग्री कॉलेज की प्रयोगशाला में सांप को पकड़ने का प्रयास करती वन विभाग की टीम।

सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर पीएन तिवारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर प्रयोगशाला में कार्य करने के दौरान वहां के एक कर्मचारी को सांप दिखा। आहट पाकर सांप वहां आलमारी के दराज के बीच छिप गया। जिस पर कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। दोपहर लगभग तीन बजे वन विभाग की टीम वहां से सांप पकड़ कर ले गई।

संबंधित समाचार