हल्द्वानी: जेल से बाहर आकर फिर करने लगा स्मैक तस्करी, गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक तस्करी के मामले में जेल काटकर बाहर आया बरकत अली फिर स्मैक की तस्करी में जुट गया। पुलिस और एसओजी की टीम ने फिर एक बार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी जवाहर नगर निवासी बरकत अली है। आरोपी को शनिवार को स्मैक की बिक्री की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक तस्करी के मामले में जेल काटकर बाहर आया बरकत अली फिर स्मैक की तस्करी में जुट गया। पुलिस और एसओजी की टीम ने फिर एक बार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी जवाहर नगर निवासी बरकत अली है। आरोपी को शनिवार को स्मैक की बिक्री की सूचना पर जवाहर नगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 ग्राम स्मैक बरामद की है। टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कां. अमनदीप, अनिल गिरी, त्रिलोक रौतेला, अशोक रावत, कुंदन कठायत, भानुप्रताप थे।
