हरदोई: ई-रिक्शा ने मासूम को रौंदा,मौत
हरदोई। अपनी मां के साथ ननिहाल जा रहा बच्चा अचानक ई-रिक्शे से नीचे गिर पड़ा। उसी ई-रिक्शे से कुचल कर बच्चे की मौत हो गई। शाहाबाद कोतवाली के नगरिया के पास हुए हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए उसकी जांच शुरू कर दी है। बताते है कि शाहाबाद …
हरदोई। अपनी मां के साथ ननिहाल जा रहा बच्चा अचानक ई-रिक्शे से नीचे गिर पड़ा। उसी ई-रिक्शे से कुचल कर बच्चे की मौत हो गई। शाहाबाद कोतवाली के नगरिया के पास हुए हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए उसकी जांच शुरू कर दी है।
बताते है कि शाहाबाद कोतवाली के आंझी निवासी छोटे सिंह की पत्नी पूनम शनिवार को अपने मायके शाहजहांपुर जाने के लिए गांव से ई-रिक्शे पर सवार हुई। उसके साथ उसका आठ वर्षीय पुत्र बादल भी था। पूनम शाहाबाद बस अड्डे से शाहजहांपुर के लिए रवाना होती, लेकिन इसी बीच नगरिया गांव के पास ई-,रिक्शे पर बैठा बादल अचानक नीचे गिर पड़ा।
उसके गिरते ही उस पर सवार लोग चिल्लाने लगे। ई-रिक्शे का ड्राइवर इतना घबरा गया कि वह ब्रेक लगाना भूल गया, नतीजतन ई-रिक्शा बादल को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा होने से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस शव को कब्ज़े में लेते हुए उसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : पीलीभीत: ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स की अज्ञात वाहन से टक्कर, एक की मौत
