बहराइच : मारपीट के मामले में 12 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत
बहराइच। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर 12 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। यहां सभी को निजी मुचलके पर जमानत दे दिया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार को लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि अपराधियों के …
बहराइच। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर 12 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। यहां सभी को निजी मुचलके पर जमानत दे दिया गया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार को लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि अपराधियों के विरूद्ध अभियान के चलाने निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के द्वारा गठित पुलिस टीम ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
इनमे कृपाराम पुत्र सियाराम लोनिया लक्कू पुत्र राम किशुन निवासी काशीजोत, पप्पू उर्फ मनोज पाठक पुत्र स्वामी दयाल पाठक निवासी नेतापुरवा अमदापुर संजू पाण्डेय पुत्र बालकोट पाण्डेय निवासी बड़कागांव, बजरंगी पुत्र जयजयराम निवासी राजा बगिया कोल्हुआ, बब्बू सिंह पुत्र विजय राज सिंह बैदौरा, दुर्गा सिंह पुत्र रघुवर सिंह निवासी बैदौरा, भोला सिंह पुत्र चौधरी सिंह बेदौरा झाला तरहर, बुद्धू पुत्र ढोढे पासी पसियनपुरवा, फीस उर्फ नफीस पुत्र जुमई बडकागांव हसुवापारा, अनिल कुमार मिश्रा पुत्र राम निवास मिश्र निवासी कलुई, बच्चाराम पुत्र बालक राम निवासी खुरथुवा शामिल हैं। सभी को एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। यहां से निजी मुचलके पर जमानत दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें : बहराइच: पुलिस के हत्थे चढ़े मारपीट कर लूट करने वाले चार आरोपी, गिरफ्तार
