बसपा सुप्रीमो मायावती ने नकुल दुबे को पार्टी से किया निष्कासित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में मंत्री रहे नकुल दुबे को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘नकुल दुबे बीएसपी पूर्व मंत्री को पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में मंत्री रहे नकुल दुबे को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘नकुल दुबे बीएसपी पूर्व मंत्री को पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण इनको बीएसपी से निष्कासित कर दिया गया है’
श्री नकुल दुबे (लखनऊ) BSP पूर्व मन्त्री को, पार्टी में अनुशासन-हीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण, इनको बी.एस.पी. से निष्कासित कर दिया गया है।
— Mayawati (@Mayawati) April 16, 2022
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में BSP को करारी हार नसीब हुई। पार्टी को महज 12.88 फीसदी वोट और खाते में सिर्फ एक सीट आई। बसपा लगातार तीन विधानसभा चुनाव हार चुकी है। पार्टी के वोट बैंक में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं।
