Delhi Jahangirpuri violence: हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा में अब तक 14 गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कल हनुमान जयंती के दिन कई जगहों पर जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए जिससे भारी हंगामा हुआ और फिर पत्थरबाजी और हथियार भी चले। यह पूरी घटना शाम 5 से 5.30 बजे के बीच में …
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कल हनुमान जयंती के दिन कई जगहों पर जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए जिससे भारी हंगामा हुआ और फिर पत्थरबाजी और हथियार भी चले। यह पूरी घटना शाम 5 से 5.30 बजे के बीच में घटी थी तब हनुमान जयंती की शोभायात्रा जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास से गुजर रही थी।
उसी दौरान शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया जिसमें गाड़ियों के शीशी भी तोड़े गए और कई गाड़ियों में आगजनी की गई। पुलिस के मुताबिक इस हिंसा में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 6 पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक शामिल हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- देश में कोरोना के 1,150 नए केस, चार लोगों की मौत
