IPL 2022, LSG vs MI : केएल राहुल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्यों
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार (16 अप्रैल) को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों मात दी। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम लखनऊ की अब इस सीजन में चार जीत हो गई हैं। शानदार शतक जड़ने वाले केएल राहुल जीत के …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार (16 अप्रैल) को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों मात दी। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम लखनऊ की अब इस सीजन में चार जीत हो गई हैं। शानदार शतक जड़ने वाले केएल राहुल जीत के हीरो तो बने लेकिन उनपर जुर्माना भी लग गया।
स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया गया
आईपीएलटी20.कॉम की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि लखनऊ सुपर जायंट्स पर स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने तय वक्त से ज्यादा समय लेकर 20 ओवर पूरे किए। नियम के मुताबिक टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि केएल राहुल से पहले इस आईपीएल में रोहित शर्मा समेत अन्य कुछ टीमों के कप्तान पर ऐसा जुर्माना लग चुका है।
मुंबई इंडियंस की यह इस सीजन में लगातार छठी हार
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने सेंचुरी जड़ी थी और 103 का स्कोर बनाया था। केएल राहुल ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के जड़े। अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम 181 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस की यह इस सीजन में लगातार छठी हार थी। मुंबई आईपीएल 2022 में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है, ऐसे में टीम का खाता तक नहीं खुला है और प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : मुंबई इंडियंस पर भड़के शेन वॉटसन, कहा- 15 करोड़ रुपये में खरीदने लायक नहीं थे ईशान किशन
