हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली में हुए बवाल को लेकर अयोध्या के संतों में फूटा गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पहले रामनवमी के दौरान सात राज्यों में बवाल और एक दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा में पथराव के बाद अयोध्या के साधु-संतों में आक्रोश है। संतों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है की अगर ऐसी घटनाएं नहीं रुकी तो उपद्रवियों को बहुत बुरा अंजाम भुगतना होगा। विदेशी …

अयोध्या। पहले रामनवमी के दौरान सात राज्यों में बवाल और एक दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा में पथराव के बाद अयोध्या के साधु-संतों में आक्रोश है। संतों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है की अगर ऐसी घटनाएं नहीं रुकी तो उपद्रवियों को बहुत बुरा अंजाम भुगतना होगा। विदेशी इशारे पर काम करने वाले सावधान हो जाएं।

नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और झारखंड में शोभायात्रा के दौरान जो कुछ देखने को मिला, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। मैं घटना की घोर निंदा करता हूं। ​​​​​​​

वैष्णव पीठ श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख व विक्रमादित्य महोत्सव न्यास के अध्यक्ष स्वामी राजकुमार दास ने कहा की हम सबके सुख की कामना करते हैं। पूरे विश्व के कल्याण की सोच रखते हैं। कुछ देश व उनके इशारों पर पलने वाले देश में बैठे कुछ दुष्टों को हमारी शांति पसंद नहीं आ रही है। पहले रामनवमी के जुलूस पर हमले हुए अब हनुमान जी की शोभा यात्रा में तलवारें लहराई गई। मोदी-योगी के राज में यह सब कतई बर्दाश्त नहीं होगा।

पांच राज्यों में चुनाव के बाद 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बन गई

अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गौरीशंकर दास ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बन गई है। कुछ लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि देश के नमक का हक अदा करें। भारत की माटी का सम्मान करें। विदेशी साजिश का अंग न बनकर भारतीयता को स्वीकार करें।

हनुमत निवास के महंत व रामकथा के जानकार डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि हनुमान जयंती और राम नवमी की शोभायात्रा पर हमला किसी सोची -समझी रणनीति के तहत हुआ है। इसको लेकर देश के साधु-संतों को विशेष कर हिंदुओं को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देशद्रोही संभल जाएं, नहीं तो उनकी गर्मी शांत करने वाले देश की सत्ता संभाल रहे हैं। वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

पढ़ें-ब्रिटेन के पीएम जॉनसन अगले सप्ताह पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

संबंधित समाचार