महिला से ठगी करने और धमकी देने पर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला से ठगी करने तथा धमकी देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं ऐरोली के विधायक गणेश नाइक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने कई सालों तक नाइक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दावा किया है। इससे पहले …

मुंबई। महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला से ठगी करने तथा धमकी देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं ऐरोली के विधायक गणेश नाइक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने कई सालों तक नाइक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दावा किया है।

इससे पहले 47 वर्षीय इस महिला ने राज्य के महिला आयोग से इस संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने सीबीडी बेलापुर थाना में पूर्व मंत्री नाइक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा अब तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें- अदालत शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञ की तरह काम नहीं कर सकती- HC

 

संबंधित समाचार