हनुमान जयंती दिल्ली हिंसा: मस्जिद-मदरसे सही दिशा में नहीं चल रहे हैं- साक्षी महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मस्जिद और मदरसों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बवाल पर कहा कि ‘स्थितियां बदली जा रही हैं, मस्जिद और मदरसे सही दिशा में नहीं चल रहे हैं। ये लोग जुमे की नमाज करते हैं, फिर निकलकर पत्थर मारते हैं। वहां पत्थर मारना सिखाया …

उन्नाव। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मस्जिद और मदरसों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बवाल पर कहा कि ‘स्थितियां बदली जा रही हैं, मस्जिद और मदरसे सही दिशा में नहीं चल रहे हैं। ये लोग जुमे की नमाज करते हैं, फिर निकलकर पत्थर मारते हैं। वहां पत्थर मारना सिखाया जाता है। हमें तो लगता है मस्जिद में शिक्षा सही नहीं दी जा रही है। यहां जिहाद की शिक्षा दी जा रही है।’

सांसद ने कहा कि देश में मोदी सरकार पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुस्लिम पर कोई हिंदू हमला नहीं करता

महाराज ने कहा कि हनुमान चालीसा कई लोगों को स्वीकार नहीं हो सकती है। सबको अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। लेकिन जिस तरह से स्थितियां बदलती जा रही हैं, मुझे अपने पुराने वाले पैटर्न पर आना पड़ेगा। मदरसे और मस्जिद यह दोनों सही दिशा में नहीं चल रहे हैं। हनुमान मंदिर से निकलकर कोई पत्थर नहीं मारता। राम मंदिर से निकलकर कोई पत्थर नहीं मारता। मुस्लिम पर कोई हिंदू हमला नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि महंगाई के कई कारण हैं। केवल यूक्रेन-रूस युद्ध पर हीं सब कुछ नहीं डाला जा सकता। केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारे इससे परेशान हैं। महंगाई से बचने के लिए हम लोग जनता की पूरी तरीके से सेवा कर रहे हैं। जिस तरह से हम अन्न बांट रहे हैं। हमें लगता है कहीं न कहीं इस महंगाई से निजात मिलेगी।

बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के समय हुए बवाल में 6 पुलिसकर्मियों के साथ-साथ 7 लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी की।

पढ़ें-बहराइच: स्वदेशी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने में पूर्व प्रधानमंत्री का रहा अहम योगदान – उपाध्यक्ष कुंवर दहौरा

संबंधित समाचार