हिमाचल प्रदेश में रावी नदी से तीन युवकों के मिले शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में पुलिस ने रविवार रावी नदी से तीन युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि खडामुख-होली मार्ग पर घिरडू मोड़ के समीप शनिवार शाम एक कार नदी में गिर गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में पुलिस ने रविवार रावी नदी से तीन युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि खडामुख-होली मार्ग पर घिरडू मोड़ के समीप शनिवार शाम एक कार नदी में गिर गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह दोबारा तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद खडामुख पुल के पास युवकों के शव बरामद हुए।मृतकों की पहचान चालक विक्रम सिंह (32) प्यार चन्द (30) और कमल शर्मा (28) के रूप में हुई है। तीनों भरमौर के उलांसा गांव के निवासी थे।

इसे भी पढ़ें- वतनार मुठभेड़ में शहीद निशान सिंह को सेना ने दी श्रद्धांजलि 

संबंधित समाचार