लखनऊ: मोहम्मद फरहान ने आजम खान को लिखी चिट्ठी, कहा- अखिलेश नहीं चाहते आप जेल से बाहर आएं
लखनऊ। अखिलेश यादव पर सवाल खड़ा करते हुए AIMIM के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने चिट्ठी लिखा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन ने आजम खान को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। आपको बतादे कि अखिलेश नहीं चाहते आप जेल से बाहर आएं। क्योंकि अगर आपकी हत्या होती है, तो वो भाजपा वालों …
लखनऊ। अखिलेश यादव पर सवाल खड़ा करते हुए AIMIM के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने चिट्ठी लिखा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन ने आजम खान को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। आपको बतादे कि अखिलेश नहीं चाहते आप जेल से बाहर आएं। क्योंकि अगर आपकी हत्या होती है, तो वो भाजपा वालों को दोषी बताएंगे।
भाजपा के लोग आपकी फोटो लगाकर मुस्लिमों से वोट मांगेंगे। मगर आपकी रिहाई के लिए उन्होंने एक बार भी सड़क से संसद तक लड़ाई नहीं लड़ी। जिसको लेकर उन्होंने लेटर भी लिखा है जिसमें लिखा है कि समाजवादी पार्टी और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मुस्लिमों के हमदर्द नहीं रहे। आप समाजवादी पार्टी छोड़कर AIMIM में शामिल हो जाएं।
जानकारी के लिए आपको बतादें कि समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान 26 महीने से जेल में बंद हैं। जिसको लेकर चिट्ठी में लिखा है कि जब आप मेदांता में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। उस समय पूरे देश में आपकी जिंदगी की दुआएं मांगी जा रही थीं। इसका मुस्लिम समाज को बहुत अफसोस और दर्द है। वह नहीं समझ पाए कि मुस्लिमों के हिमायती बनने का दावा करने वाले अखिलेश ने ऐसा क्यों किया?
जानकारी के लिए आपको बतादें कि मुलायम ने योगी से कहा था चुनाव तक आजम खान को जेल में ही रखें। मुलायम सिंह यादव ने योगी आदित्यनाथ से कहा था कि आपसे एक विनती है। विधानसभा चुनाव तक आप आजम खान को जेल में ही रहने दें। इससे साफ होता है कि सपा ने आजम खान के पूरे परिवार के राजनीतिक कद को बढ़ने नहीं दिया। इसके पीछे गहरी साजिश है।
जिसको लेकर एआईएमआईएम पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी ने हमेशा से आपको अपना बड़ा भाई माना है। आप दोनों को एक मंच पर होना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि सपा और भाजपा को यूपी से खत्म किया जा सके। आपको बतादें कि 26 महीने से आप जेल में समय बिता रहे हैं। जिसका दर्द पूरे मुस्लिम समाज को है। अखिलेश का बस नहीं चला। नहीं तो आजम खान और उनके परिवार की हत्या तक करवा देते।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: OLA और Uber cab के यूजर को करना पड़ सकता दिक्कतों का सामना,जानें पूरा मामला
