हल्द्वानी: नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म कर रचाया ब्याह, बिहार के बेतिया से गिरफ्तार हुआ आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुई नाबालिग का पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आरोपी ने नाबालिग की दुष्कर्म किया और फिर शादी रचा ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ …

हल्द्वानी,अमृत विचार। करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुई नाबालिग का पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आरोपी ने नाबालिग की दुष्कर्म किया और फिर शादी रचा ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग के पिता की मानें तो वह मानसिक रूप से कमजोर है। करीब डेढ़ माह पूर्व उनकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। जबकि दोनों पति-पत्नी काम करने गए थे। रात लौटे तो बेटी लापता थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल में जुटी कोतवाली पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। पता लगा कि नाबालिग के पड़ोस में रहने वाला चंदन कुमार भी उसी दिन से लापता है, जिस दिन से नाबालिग। पुलिस ने चंदन की तलाश शुरू की तो पता लगा कि वह अपने मूल निवासी बिहार के बेतिया में छिपा है। जिसके बाद में जांच में जुटे एसआई प्रवीण कुमार त्योतिया टीम के साथ बिहार रवाना हो गए और आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस ने नाबालिग को भी आरोपी के पास से बरामद कर लिया, लेकिन नाबालिग को दुल्हन के लिबाज में देखकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी ने अपहरण के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी कर ली थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉस्को के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार