रुद्रपुर: कल्याणी नदी पर बनेगा पुल, मिलेगी राहत
रुद्रपुर,अमृत विचार। रविंद्रनगर से शिवनगर को जल्द ही रास्ता मिलेगा। अभी तक स्थानीय लोगों ने यहां पर लकड़ी का पुल बना रखा है। इस पर पैदल ही लोग निकल सकते हैं। विधायक शिव अरोरा ने रविवार को इस क्षेत्र का निरीक्षण किया और यहां पर लोक निर्माण विभाग से जल्द ही पुल बनवाने का आश्वासन …
रुद्रपुर,अमृत विचार। रविंद्रनगर से शिवनगर को जल्द ही रास्ता मिलेगा। अभी तक स्थानीय लोगों ने यहां पर लकड़ी का पुल बना रखा है। इस पर पैदल ही लोग निकल सकते हैं। विधायक शिव अरोरा ने रविवार को इस क्षेत्र का निरीक्षण किया और यहां पर लोक निर्माण विभाग से जल्द ही पुल बनवाने का आश्वासन दिया।

पिछले साल अक्टूबर में आई आपदा में कल्याणी नदी पर बना पुल पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया था। इस क्षेत्र के लोगों ने लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही शुरू की थी। इस पुल के न होने से दोनों बस्तियों के लोगों को तकरीब तीन किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। रविवार को विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर क्षतिग्रस्त पुल व मार्ग का आंगणन तैयार कर जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिये।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कल्याणी नदी में जमा कूड़े को भी जल्द से जल्द निगम प्रशासन के माध्यम से साफ करवाया जायेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि कल्याणी नदी में कूड़ा न डालें, जिससे नदी के वास्तविक स्वरूप को लौटाया जा सके। मौके पर पार्षद बबलू सागर, रामचंद्र सागर, मयंक कक्कड़, आलोक शील व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
