हल्द्वानी: बाइक सवारों ने दिखाई दबंगई, रोडवेज चालक को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अचानक बस के सामने आए बाइक सवारों को चालक ने ब्रेक लगाकर बचा लिया लेकिन इसके बाद गुस्साए बाइक सवारों ने चालक की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि बीते शनिवार की शाम कालाढूंगी की ओर से आ रही रोडवेज की बस कालाढूंगी रोड पर स्टेडियम मोड़ के पास पहुंची ही …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अचानक बस के सामने आए बाइक सवारों को चालक ने ब्रेक लगाकर बचा लिया लेकिन इसके बाद गुस्साए बाइक सवारों ने चालक की पिटाई कर दी।

बताया जाता है कि बीते शनिवार की शाम कालाढूंगी की ओर से आ रही रोडवेज की बस कालाढूंगी रोड पर स्टेडियम मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से बाइक आ गई। बाइक पर सवार दो लोगों को चालक ने अपनी सूझबूझ से समय रहते ब्रेक लगाकर बचा लिया लेकिन इस घटना से बाइक सवार उत्तेजित हो गए। उन्होंने बस चालक को पीट दिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई जिन्हें देखते ही बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

संबंधित समाचार