लखनऊ: महीने के अंत तक बीजेपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं के नामों पर हो रही चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीजेपी को इस महीने के आखिर तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार हो रहा है। सूत्रों की मानें पार्टी संगठन में मौजूद नेताओं में से ही किसी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी …

लखनऊ। बीजेपी को इस महीने के आखिर तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार हो रहा है।

सूत्रों की मानें पार्टी संगठन में मौजूद नेताओं में से ही किसी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य रेस में सबसे आगे हैं।

इसके अलावा नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद हरीश द्विवेदी, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सांसद सुब्रत पाठक के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का भी नाम चर्चा में हैं।

पढ़ें- Himachal Pradesh: AAP की राजनीति में बड़ा दल-बदल, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल

संबंधित समाचार