कुशीनगर: फोरलेन सड़क पार करते समय छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के ढाढा चौराहे पर सड़क पार करते समय एक छात्रा को तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया जहां छात्रा की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल …
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के ढाढा चौराहे पर सड़क पार करते समय एक छात्रा को तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया जहां छात्रा की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
सोमवार को सुह 9:00 बजे ढाढा खुर्द जेवनरहा टोला निवासी अंकुश सिंह पुत्री निरंजन सिंह उम्र 17 वर्ष संत पुष्पा इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्रा वह रोज की भांति कोचिंग पढ़कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी तभी गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रहा पिकअप ने छात्रा को टक्कर मार दी।
चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने छात्रा को तड़पने देख दौड़े और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।
बता दें कि फोरलेन सड़क पर एक लेन का निर्माण कार्य होने की वजह से एक लेन बंद करके ।दूसरी लेन में ही दोनों साइड से गाड़ियां चलाई जा रही है। जिससे घटना हुई है।
पढ़ें- बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई अज्ञात व्यक्ति की मौत
